48 lines
4.8 KiB
Markdown
48 lines
4.8 KiB
Markdown
---
|
|
title: शुरू करना
|
|
main_menu: true
|
|
weight: 20
|
|
content_type: concept
|
|
no_list: true
|
|
card:
|
|
name: setup
|
|
weight: 20
|
|
anchors:
|
|
- anchor: "#सीखने-का-वातावरण"
|
|
title: सीखने का वातावरण
|
|
- anchor: "#प्रोडक्शन-वातावरण"
|
|
title: प्रोडक्शन वातावरण
|
|
---
|
|
|
|
<!-- overview -->
|
|
|
|
यह भाग कुबेरनेट्स को सेटअप करने और चलाने के विभिन्न तरीकों को सूचीबद्ध करता है। जब आप कुबेरनेट्स सेटअप करते हैं, तो इसके आधार पर एक इंस्टॉलेशन प्रकार चुनें: रखरखाव में आसानी, सुरक्षा, नियंत्रण, उपलब्ध संसाधन और क्लस्टर के संचालन और प्रबंधन के लिए आवश्यक विशेषज्ञता।
|
|
|
|
कुबेरनेट्स क्लस्टर को स्थानीय मशीन पर, क्लाउड में, या अपने स्वयं के डेटासेंटर में डिप्लॉय करने के लिए आप [कुबेरनेट्स डाउनलोड](/releases/download/) कर सकते हैं।
|
|
|
|
यदि आप कुबेरनेट्स क्लस्टर को स्वयं संभालना नहीं चाहते हैं, तो आप एक संचालन सेवा चुन सकते हैं, जैसे ये [प्रमाणित प्लेटफॉर्म](/hi/docs/setup/production-environment/turnkey-solutions/)।
|
|
क्लाउड की विस्तृत श्रृंखला और बेयर मेटल वातावरण के लिए अन्य मानकीकृत और कस्टम समाधान भी उपलब्ध हैं।
|
|
|
|
<!-- body -->
|
|
|
|
## सीखने का वातावरण
|
|
|
|
यदि आप कुबेरनेट्स सीख रहे हैं, तो कुबेरनेट्स समुदाय द्वारा समर्थित टूल का उपयोग करें,
|
|
या स्थानीय मशीन पर कुबेरनेट्स क्लस्टर सेटअप करने के लिए इकोसिस्टम में उपलब्ध टूल का उपयोग करें।
|
|
[इंस्टॉल टूल्स](/hi/docs/tasks/tools/) देखें।
|
|
|
|
## प्रोडक्शन वातावरण
|
|
|
|
[प्रोडक्शन वातावरण](/hi/docs/setup/production-environment/) के लिए समाधान का मूल्यांकन करते समय, विचार करें कि कुबेरनेट्स क्लस्टर के किन पहलुओं (या _abstractions_) का संचालन आप स्वयं प्रबंधित करना चाहते हैं और किसे आप एक प्रदाता को सौंपना पसंद करते हैं।
|
|
|
|
स्वयं प्रबंधित कर रहे कुबेरनेट्स क्लस्टर डिप्लॉय करने के लिए [kubeadm](/docs/setup/production-environment/tools/kubeadm/) आधिकारिक टूल है।
|
|
|
|
## {{% heading "whatsnext" %}}
|
|
|
|
- [कुबेरनेट्स डाउनलोड करें](/releases/download/)
|
|
- `kubectl` सहित डाउनलोड और [टूल इंस्टॉल](/hi/docs/tasks/tools/) करें।
|
|
- अपने नए क्लस्टर के लिए [कंटेनर रनटाइम](/hi/docs/setup/production-environment/container-runtimes/) चुनें।
|
|
- क्लस्टर सेटअप के लिए [सर्वोत्तम प्रक्रियाओं](/hi/docs/setup/best-practices/) के बारे में जानें।
|
|
|
|
कुबेरनेट्स के {{< glossary_tooltip term_id="control-plane" text="कण्ट्रोल प्लेन" >}} को Linux पर चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने क्लस्टर के अंदर आप Linux या अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप्लिकेशन चला सकते हैं, जिसमें windows भी शामिल हैं।
|
|
- [windows नोड्स के साथ क्लस्टर सेट अप करना](/hi/docs/setup/production-environment/windows/) सीखें। |